रामनगर में हुए विकास कार्यो को देखकर जनता भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह को जीत दिलाएगी- ब्रह्म देव झा

उत्तराखंड रामनगर

रामनगर- विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी दीवान सिंह के प्रचार प्रसार में भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरा दम लगा दिया है। सभी अपने अपने बूथों में भाजपा को मजबूत करने में लगे हुए हैं। ऐसे में विधायक प्रत्याशी दीवान सिंह के करीबी व भाजपा नेता ब्रह्म देव झा को कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसको ब्रह्मदेव पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में ब्रह्मदेव ने बताया कि उत्तराखंड में हो रहे विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा व भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। 14 फरवरी को जनता रामनगर से भाजपा के विधायक प्रत्याशी दीवान सिंह को ऐतिहासिक जीत दिला कर पुनः विधानसभा भेजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *