दजनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ।

उत्तराखंड रामनगर

BharatdastakNews Uttarakhand Ramnagar Report Sanjay Singh karakoti

रामनगर  – चुनाव आते ही राजनीति में घमासान शुरू हो जाता है। रामनगर में भी सियासत का खेल चल रहा है। आजकल भाजपा के जुमलों से निराश होकर कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। 

 भाजपा की कार्यप्रणाली और जुमलों से परेशान और से निराश होकर एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय रामनगर में कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रणजीत रावत ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए सभी का फूल माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

 इस दौरान रणजीत रावत ने कहा कि बीजेपी की अदूरदर्शिता के चलते इस प्रदेश की जनता ने 5 सालों में 3 मुख्यमंत्री देख लिए।  जबकि उत्तराखंड में भी बीजेपी बंपर बहुमत के साथ का सत्ता में आई थी। लेकिन सरकार का ध्यान जनता को छोड़कर मुख्यमंत्री बदलने में ही लगा रहा। जिससे विकास का पहिया जाम हो गया। जब विकास ही नहीं होगा तो लोगों के हाथ निराशा ही आएगी। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी ने 2022 में कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया। 

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भूपेंद्र सिंह फर्त्याल, सुनील कुमार चौधरी, चंदन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह अधिकारी, पंकज सिंह, प्रकाश सिंह रावत, आनंद, उमेश सत्यवली, मदन सत्यवली आदि रहे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला, दिनेश लोहनी, कुबेर कडाकोटि, देवेन्द्र चिलवाल, ललित छिमवाल, प्रेम जैन, उमाकांत ध्यानी, शिवनाथ गोस्वामी, दीपक भट्ट, एनएसयूआई राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक मोहम्मद हाशिम, नजाकत अली, आसिफ, मोहम्मद शोएब, जावेद खान, लईक अहमद, महेंद्र सिंह रावत आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *