‘अच्छी खबर’ गोवा में होने जा रहे 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड की मिनी गोल्फ टीम में महेन्द्र आर्या का हुआ चयन

उत्तराखंड रामनगर

रामनगर- गोवा में होने जा रहे हैं 37 वे राष्ट्रीय खेल में छोई रामनगर के महेंद्र आर्या का उत्तराखंड की मिनी गोल्फ टीम में चयन हुआ है। महेंद्र पूर्व में राज स्नातकोत्तर महाविद्यालाय रामनगर के छात्र रहे हैं जो वर्तमान में राठ महाविद्यालय पैठणी से बीपीएड कर रहे हैं। महेंद्र खेलों में विशेष रूचि रखते हैं पूर्व में भी महेन्द्र ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अनेको मेडल जीते हैं। महेंद्र के उत्तराखंड की 37 वे राष्ट्रीय मिनी गोल्फ टीम में चयन होने पर स्थानीय लोगों व महेन्द्र के परिजनों ने खुशी जाहिर की है। महेंद्र ने अपने चयन के लिए अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का आभार जाताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *