ग्रामीणों को बिजली की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए दरम्वाल ने उठाया कदम दर्जनों ग्रामीण पहुंचे विद्युत विभाग कार्यालय

उत्तराखंड देहरादून रामनगर
लंबे समय से बिजली की दिक्कत से जूझ रहे छोई क्षेत्र के ग्रामीण आज सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में बैलपड़ाव स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जे ई के माध्यम से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा जिसमें उन्होंने उनके क्षेत्र में हो रही लो बिजली पावर और ट्रांसफार्मर की दिक्कत को ठीक करने की मांग की।
 आपको बता दें छोई क्षेत्र के गांव गजपुर में पिछले तीन माह से बिजली की बहुत दिक्कत देखी जा रही है कभी लो पावर तो कभी पूरी रात ट्रांसफॉर्म से लाइट गायब हो रही है जिससे परेशान दर्जनों ग्रामीण आज सामाजिक कार्यकर्ता राहुल दरम्वाल के साथ बिजली विभाग के बैलपड़ाव ऑफिस पहुंचे और जे ई के माध्यम से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा।
 बिजली विभाग से ग्रामीणों के बिजली की समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान राहुल दरम्वाल ने कहा कि गांव में लंबे समय से बिजली की दिक्कत हो रही थी जिसके बाद आज दरम्वाल के साथ दर्जनों ग्रामीण बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या को लिखित में देकर जल्द निजात दिलाने की अपील की है।
वही विभाग ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ग्रामीणों की शिकायत दूर की जाएगी। और पहले की तरह बिजली सुचारू की जाएगी।
इस दौरान समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल के साथ बबलू कुमार, भूपेंद्र खेरिया, अर्जुन खेरिया, पवन बिष्ट, कमल बिष्ट, दलीप जीना, सुरेश, कुबेर जीना, ललित मोहन खेरिया, खीम जखवाल, गोधन जीना, करन सिंह बिष्ट, विशाल मेहरा, केशव बिष्ट, कमल रावत, कमल मेहरा, संजय सिंह के साथ दर्जनों अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे ।